Breaking News
top of page

हरियाणा के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में दिखा प्री मानसून का असर

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live



हिसार:

देश के लगभग आधे हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है। कई राज्यों में लगातार मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। हरियाणा में भी 28 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है,जिसके चलते IMD ने 29 और 30 जून को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में जल्द ही मानसून प्रवेश करना वाला है। प्री मानसून का असर हरियाणा के कई जिलों में देखने का मिला। बुधवार को गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद और अंबाला समेत कई जिलों में बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में रात में तापमान 24 से 31 डिग्री रहा। जबकि, दिन में तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page