Breaking News
top of page

हरियाणा में अब पसीने छुड़ाएगी गर्मी:5 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम पारा

Writer: News Team LiveNews Team Live

मौसम में अगर कोई बड़ा फेरबदल नहीं होता है तो हरियाणा में लोगों को अगले एक पखवाड़े तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 6 जून को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, मौसम विशेषज्ञों को उत्तर भारत में किसी भी तरह की राहत की उम्मीद नहीं हैं। अगले 24 घंटों के मौसम को लेकर जो अनुमान है, उसमें छिटपुट स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है, लेकिन इससे प्रदेश के तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है।

मौसम पर निगाह रखने वाली कंपनी स्काईमेट के विशेषज्ञों का संदेश है कि हरियाणा में अब जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री को क्रॉस कर जाएगा और प्रदेशवासी गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाएं। 25 मई से 1 जून तक गरज चमक, ओलावृष्टि और आंधी- बारिश का जो असर तापमान पर था, वह अब गुजर चुका है। मानसून भी जून के अंत तक आने के आसार हैं। वर्तमान में प्रदेश में मौसम शुष्क बना है और दिन रात का पारा बढ़ता जा रहा है।दिन के साथ ऐसे बढ़ रहा रात का पारा


प्रदेश में 1 जून के बाद से मौसम का हाल देखें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। यानी की दिन और रात दोनों ही गर्म हाेने लगे हैं। 1 जून में प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे था। तक फतेहाबाद में सबसे कम 17.5 डिग्री और रोहतक में सबसे अधिक 20.8 डिग्री रहा। इस दिन के अधिकतम तापमान को देखें तो यह गुरुग्राम में सबसे अधिक 33.3 डिग्री दर्ज हुआ था। यानी दिन-रात दोनों ही वक्त मौसम सुहावना था।2 जून का तापमान देखें तो रात का पारा बढ़ कर करनाल व गुरुग्राम में सबसे कम 19.4 डिग्री रहा। इसमें औसत करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह अब सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। 2 जून को अधिकतम तापमान अंबाला में 34.5 पर जा पहुंचा। प्रदेश में औसतन 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि यह सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा।

इसके बाद 3 जून को न्यूनतम पारे में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हिसार में 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। इससे पहले हिसार में 6 जून को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

शुष्क बना रहेगा मौसम

IMD चंडीगढ़ के मौसम के आकलन को देखें तों प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 5 जून की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसका हरियाणा पर कोई असर देखने को नहीं मिलने वाला।


 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page