Breaking News
top of page

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय : रामेश्वर श्योराण


डबवाली

आम आदमी पार्टी द्वारा डबवाली इलाके में लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं और शहरी व ग्रामीण इलाके में बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं, आप पदाधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर फीड बैंक भी ले रहे हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चिमी जोन संगठन मंत्री रामेश्वर श्योराण, हिसार जिला अध्यक्षा बहन कविता, एससी सेल अध्यक्ष राजकुमार नागर, पश्चिम जोन अध्यक्षा दर्शन कौर कालांवाली व शहर डबवाली के कई पदाधिकारी वार्ड न. 15 में आप कार्यकर्ता नवनीत कनवाडिय़ा के घर पहुंचे।

आप नेताओं ने नवनीत कडवाडिय़ा, उसके परिजनों व वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं से बातचीत की एवं उन्हें पार्टी की जनहितैषी नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने नवनीत कनवाडिय़ा से कहा कि अपने वार्ड, शहर में आमजन से घर-घर जाकर संपर्क करें व उन्हें पार्टी की जन हितैषी व कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देकर पार्टी के साथ जोड़ें। इस मौके पर नवनीत कनवाडिय़ा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह आम आदमी पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे अगले चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। आप की सरकार बनने के बाद गरीब, मजदूर व अन्य सभी वर्गों के लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे। उन्होंने अपने घर पर पहुंचे सभी आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

 
 
 

Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page