Breaking News
top of page

हरियाणा में फिर 2 दिन लू का Alert: एक दिन की धूप से 2.8 डिग्री उछला पारा; जानें कब होगी बारिश

Writer: News Team LiveNews Team Live



हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। राहत के बाद फिर पारा चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई।

हरियाणा डेस्क :

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। राहत के बाद फिर पारा चढ़ने लगा है। दिन में धूप खिलने से औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में दर्ज की गई। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। 

बताया जा रहा है कि प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। दिन में धूप खिलने को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल यानी हरियाणा में फिर से लू चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 26 से 28 जून तक बारिश की संभावना है।


रात में भी 1.6 डिग्री बढ़ा पारा

प्रदेश में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page