Breaking News
top of page

हरियाणा में सिविल जज एग्जाम का रिजल्ट जारी

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live






हरियाणा डेस्क

 हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल जज भर्ती के लिए प्रारंभ परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार साइट पर परीक्षार्थी का रोल नंबर और पूरा विवरण अपलोड किया गया है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्द ही मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की घोषणा करेगा। नोटिस में कहा गया है कि परिणाम कंप्यूटर जनरेटेड है, और इसकी तैयारी में उचित सावधानी बरती गई है, लेकिन त्रुटि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। समिति किसी भी त्रुटि को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखती है।



भर्ती अभियान संगठन में भरे जाएंगे 174 पद

जानकारी के मुताबिक ये भर्ती अभियान संगठन में 174 पदों को भरेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 5 जनवरी को शुरू हुई और 31 जनवरी, 2024 को समाप्त हुई। प्रारंभिक परीक्षा 3 मार्च, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 02 घंटे थी। परीक्षा में 125 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक 4 अंक का था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.8 अंक यानी 20% या कहें 1/5 अंक की नेगेटिव मार्किंग थी।



Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page