Breaking News
top of page

19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट; हीटवेव-गर्मी से मिली राहत

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live



हरियाणा डेस्क :

हरियाणा में पिछले दो दिनों में हुए मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगह बूंदाबांदी और बारिश भी देखने को मिल सकती है।बता दें कि बारिश और बादलवाई के कारण कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हुई हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में 37.5, हिसार में 41.2, करनाल में 32.8, नारनौल में 38.2, रोहतक में 40.1, भिवानी में 42.6, सिरसा में 43.8, चरखी-दादरी में 40.0, गुरुग्राम में 39.8, जींद में 36.7, कुरुक्षेत्र में 31.8, पलवल में 38.4, पंचकूला में 36.0, पानीपत में 34.9, रेवाड़ी में 40.9, सोनीपत में 35.4, यमुनानगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया है। इनमें अधिकांश जिलों में 5 से ज्यादा डिग्री की गिरावट हुई हैं।

Comentários


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page