20 फरवरी से शुरू होगी इनेलो की पदयात्रा, 200 युवा होंगे शामिल
- News Team Live
- Dec 14, 2022
- 1 min read

बहादुरगढ़
राजनीति के बदलते परिवेश में अब पद यात्राओं का दौर शुरू हो गया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा तहत के कदम दर कदम चलकर सत्ता की सबसे ऊंची कुर्सी तक पहुंचने की कोशिश में है। वहीं इनेलो के अध्यक्ष अभय चौटाला भी पद यात्रा निकालने की तैयारी में जुट गई है। उनकी पदयात्रा 20 फरवरी 2023 से नूंह से शुरू हो जाएगी और इसका समापन 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती बड़ी रैली से किया जाएगा। यह यात्रा हरियाणा के 90 विधानसभाओं से होते हुए अंतिम पड़ाव तक जाएगी।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह का कहना है कि पदयात्रा में 200 युवाओं की टीम अभय के साथ रहेगी और हरियाणा में बेरोजगारी, सुरक्षा, महिला उत्थान, किसान, मजदूर और कमरे की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि जो अभय की पदयात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें 20 फरवरी को जवाब मिल जाएगा। 2023 के आखिर पर जननायक जनता पार्टी भी खत्म हो जाएगी। नफे सिंह राठी का मानना है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में साझीदार जजपा जल्दी की सरकार से बाहर हो जाएगी और उनके पास सिर्फ 2 ही विधायक ही बचेंगे। बाकी विधायक सरकार में शामिल हो जाएंगे।






Comments