Breaking News
top of page

36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर मंथन पिछली बार अफसरों ने रिकॉर्ड नहीं दिया था

Writer: News Team LiveNews Team Live

पंजाब के 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने पर आज फिर मंथन होगा। इसके लिए वित्तमंत्री हरपाल चीमा की अगुआई वाली कैबिनेट सब कमेटी की चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। जिसमें खेल मंत्री मीत हेयर और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी शामिल होंगे। पिछली मीटिंग में अफसरों ने अपने विभागों के कच्चे कर्मचारियों का रिकॉर्ड नहीं दिया था। जिसको लेकर कमेटी ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। इसके बाद अफसरों को पूरा रिकॉर्ड देने के लिए 2 दिन का वक्त दिया गया था।

वित्तमंत्री हरपाल चीमा की अगुआई में यह सब कमेटी बनाई गई है।

AAP सरकार का 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान AAP सरकार के CM भगवंत मान ने ऐलान किया था कि पंजाब में काम करते 36 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। कोई कानूनी अड़चन न आए, इसके लिए पहले पूरा विचार कर पॉलिसी बनाई जा रही है। इसके लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा की अगुआई में सब कमेटी बनी है। जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को भी रखा गया है।


चन्नी सरकार गवर्नर के ऑब्जेक्शन दूर न कर सकी

पिछली कांग्रेस सरकार में भी इन कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान हुआ था। तत्कालीन सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई में सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर गवर्नर को भेज दिया। हालांकि उसे गवर्नर की मंजूरी नहीं मिली। गवर्नर ऑफिस से कई कोर्ट में चल रहे केसों का ऑब्जेक्शन लगा सरकार से स्पष्टीकरण मांगा गया। इससे पहले ही कांग्रेस सरकार ने पूरे पंजाब में कर्मचारियों को पक्के करने के बोर्ड लगा दिए।

Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page