Breaking News
top of page

7 महीने चलेगी अभय सिंह की पदयात्रा, हर विधानसभा में 3 दिन रहेगी, कुरूक्षेत्र में होगा समापन

Writer's picture: News Team LiveNews Team Live

चंडीगढ़

इंडियन नेशनल लोकदल विधायक अभय चौटाला ने अपनी प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर लेकर प्रेसवार्ता करते हुए अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी पदयात्रा का नाम ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ होगा, जो आगामी 24 फरवरी को पुन्हाना हल्के के गांव सिंगार से शुरू होगी। वहीं यात्रा का समापन देवी लाल की जयंती पर 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। अभय ने बताया कि वे हर रोज 15 से 20 किलोमीटर का पैदल सफर करते हुए हरियाणा के गावों से गुजरेंगे और लोगों से संवाद करेंगे।

हर विधानसभा में कम से कम तीन दिन रहेगी पदयात्र

अभय चौटाला ने कहा कि यात्रा को शुरू करने के लिए सिंगार गांव का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि इस गांव से हरियाणा के सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं। इसी के साथ इस गांव में भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के बाद आकर स्नान किया था। इसी वजह से इस गांव को सिंगार कहा जाता है। अभय ने बताया कि उनकी यात्रा चरणों में नहीं, बल्कि लगातार चलेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में वे कम से कम 3 दिन यात्रा करेंगे। इस तरह करीब 7 महीने चलने वाली इस यात्रा में हरियाणा की सभी विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। यही नहीं पदयात्रा के दौरान रात्रि ठहराव वहां होगा, जिसके घर कभी जननायक देवीलाल रुके थे।

Comments


NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page