Breaking News
top of page

*952 रुट परमिट प्राइवेट हाथों में देने के निर्णय के खिलाफ सड़कों पर रोडवेज कर्मी*

Writer: News Team LiveNews Team Live

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सरकार द्वारा निजीकरण नीति के तहत 952 प्राइवेट रुट परमिट देने के निर्णय के खिलाफ आज 4 अगस्त 2022 को सिरसा डिपो में सांझा मोर्चा के नेता मदनलाल खोथ, रामकुमार चुरनियां, पृथ्वी सिंह चाहर, भीम सिंह चक्कां, चिमन लाल स्वामी के नेतृत्व में दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसका मंच संचालन सुरजीत कुमार अरोड़ा ने किया और विरोध प्रदर्शन के बाद 12:00 बजे (प्रधान, सचिव: परिवहन विभाग हरियाणा सरकार चंडीगढ़) के नाम सिरसा डिपो महाप्रबंधक महोदय खुबीराम कौशल को ज्ञापन भी सौंपा गया !

सांझा मोर्चा के नेताओं ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार द्वारा स्टेज कैरिज परमिट संसोधित स्कीम 2017 के तहत प्राइवेट परमिट देने की पॉलिसी लाई जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

यह पॉलिसी रोडवेज विभाग को सिकोड़ने व‌ बर्बाद करने वाली है। इस संशोधित स्कीम में सरकार की हजारों प्राइवेट रुट परमिट देने की योजना है, जिनकी संख्या असीमित हैं। शुरुआत में 952 रुट परमिट देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा नेताओं ने बताया सरकार रोडवेज कर्मचारियों की लम्बे अरसे मानी गई मांगों को लागू करने की बजाय निजीकरण नीतियों के तहत विभाग को सिकोड़ने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ों रोडवेज कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा निजीकरण के खिलाफ व लम्बित मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रामकुमार चुरनियां , मदनलाल खोथ, पृथ्वी सिंह चाहर, चमन लाल स्वामी, भीम सिंह चक्का सुरजीत कुमार अरोड़ा, कीमत ढ़ाडा, व रिटायर्ड कर्मचारी बलराज बाजवा, सुरजीत सिंह खालसा, किसान नेता साहूवाला मैक्स व रिछपाल, शेर सिंह, भूपसिंह मंगालिया, चिमन बागड़ी, देवीलाल ब्लैकस्मिथ, परमानंद, किशोरी लाल, रिंकू, नरेश, गुरप्रीत, मांगेराम, रूपचंद, अश्वनी, विक्रम, सुनील, राज, रिछपाल, सोनू, जय भगवान, हनुमान, अजीत, जज्जी, भरत, प्रह्लाद, सुरेंद्र, बाबू, निर्दोष कुमार, दाताराम, विनोद, धर्मपाल, रघुवीर, सत्यवान, सुशील, शेर सिंह, रामस्वरूप आदि ने उपस्थित रहकर सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की !

 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page