Breaking News
top of page

Anil Vij का प्रशासन पर बड़ा आरोप, बोले- चुनाव में हराने के लिए मेरी Z सिक्योरिटी की आधी, मेरे खिलाफ हुआ खेल




अंबाला:

अंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में सोमवार को कार्यकर्ता धन्यवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विज के तेवर तल्ख दिखे। उन्होंने प्रशासन पर सुरक्षा में चूक के आरोप लगाए। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ काफी खेल हुए। प्रशासन ने उन्हें हराने की पूरी कोशिश की जो जांच का विषय है। 

उन्होंने कहा कि  नगर परिषद ने हमारी मंजूर सड़कों को बनाना बंद कर दिया। इसके अलावा अन्य कार्य भी रोक लिए। उन्होंने गांव शाहपुर की धर्मशाला में कार्यक्रम में जाना था और चुनाव आयोग से उन्होंने इसकी इजाजत ली हुई थी। चुनाव आयोग जब इजाजत देता है तो वह पुलिस से भी एनओसी लेता है। वह उस कार्यक्रम में गए तो वहां काफी लोग उपस्थित थे, इसी बीच वहां कई लोग डंडे लेकर हॉल के अंदर आ गए और झगड़ हो गया।

इस झड़प में कुछ हो जाता तो गलत हो जाता मगर उन्होंने धैर्य बनाए रखा। मगर वह पूछना चाहते हैं कि उस समय पुलिस कहां थी। उनके पास जेड सिक्योरिटी है, मगर इस घटना से एक दिन पहले उनकी आधी सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। उस दिन सीआईडी कहां थी, उन्हें इस प्रदर्शन के बारे क्यों नहीं पता चला।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page