Breaking News
top of page

महिला से तंग आकर युवक ने थाने में पुलिस के सामने खाया जहर


करनाल:

जिले के गांव स्लारू के रहने वाले युवक ने महिला से तंग आकर सेक्टर 32 थाने में जहर खा लिया। आरोप है कि महिला ने युवक का प्लाट हड़पने की मंशा से उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस युवक को हिरासत में लेने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उसने थाने पहुंचकर जहर निगल लिया। फिलहाल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की शिकायत पर थाने बुलाया गया था युवक

जानकारी के अनुसार पवन नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी एक महिला के साथ जान-पहचान हुई थी। दोनों एक साथ स्कूल की बस पर आते जाते थे। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। युवक का आरोप है कि महिला उसका प्लाट हड़पना चाहती थी। जब इसे लेकर दोनों के बीच बिगड़ गई तो महिला ने पवन के खिलाफ सेक्टर 32 थाने में शिकायत दी। वहीं पवन ने मंगलवार को थाने के बाथरूम में जाकर जहर खा लिया। हालांकि पुलिस समय रहते पवन को तुरंत सिविल अस्पताल ले गई।


पुलिस एसएचओ ने बताया कि एक महिला की शिकायत के सिलसिले में पवन को थाने बुलाया था। थाने पहुंचकर उसने बाथरूम में जाकर जहर खा लिया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसके बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर हिमांशी ने बताया कि पवन की हालत अब स्थिर बनी हुई है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page