Breaking News
top of page

मंदबुद्धि महिला के साथ हैवानियत, शौचालय में युवकों ने किया Gangrape


बुढलाडा

स्थानीय शहर में दिन दिहाड़े सार्वजनिक शौचालय (स्त्री) में महिला के साथ गैंगरेप होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोल चक्कर के नजदीक मार्किट कमेटी के बने स्त्री शौचालय में जब एक मंदबुद्धि महिला (31) गई तो उसकी लाचारी का फायदा उठाकर कुछ युवाओं ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी मदद करने की कोशिश की लेकिन पीड़िता रेप का शिकार हो चुकी थी। मौके पर लोगों ने पुलिस गश्त पार्टी को इस बारे सूचित किया।

इसके बाद पुलिस ने 2 युवक शिकंदर (शिकारी) पुत्र ब्रिज लाल और रविंदर (काला) पुत्र कमलेश के खिलाफ गैंगरेप की धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में मैडिकल के लिए भेज दिया है। एस.एच.ओ. सिटी गुरलाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने 3-4 व्यक्तियों पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page