Breaking News
top of page

CM भगवंत मान की चंडीगढ़ जिला अदालत में पेशी आज, कोर्ट पहुंचे CM की पुलिस के साथ हाथापाई

Writer: News Team LiveNews Team Live

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में पेश होंगे। सीएम भगवंत मान के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चंडीगढ़ पुलिस से हाथापाई मामले में केस चल रहा है। पुलिस के साथ हाथापाई की यह घटना पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी। उस समय पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए हिरासत में लिया था।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की झड़प हुई थी और कई पुलिस वाले इसमें घायल भी हुए थे। इस मामले में भगवंत मान, चीमा सहित कई तत्कालीन विधायक व वर्तमान में मंत्री विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित है।

इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान जिला अदालत में 10.30 बजे तक पेश होंगे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीएम मान जिला अदालत में पहुंच गए हैं। पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू भी कोर्ट में मौजूद हैं।

जनवरी 2020 में पंजाब में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मौजूदा पंजाब सीएम भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के तत्कालीन 7 विधायकों सहित कुल 800 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दंगा फैलाने, पुलिस पर हमला करने और ड्यूटी करने में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 147, 149, 332, 353 और 188 के तहत केस दर्ज किया था। प्रदर्शन के बाद पार्टी ने बयान जारी कर दावा किया था कि विधायक अमन अरोड़ा सहित उनके करीब दो दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए थे। उनमें से दो को चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। आप के प्रदर्शन का नेतृत्व भगवंत मान कर रहे थे। पार्टी विधायक हरपाल सिंह चीमा, कुलतार सिंह संधवन, मंजीत सिंह बिलासपुर, बलदेव सिंह, मीत हयर, बलजिंदर कौर और अन्य नेता शामिल थे। बता दें कि पंजाब ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में एक जनवरी 2020 से 36 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी। उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे। आम आदमी पार्टी के विधायकों सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था।

Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page