Dabwali प्रेमी को वीडियो कॉल कर सुसाइड: महिला बोली-तू बात नहीं करता, आज नहीं आया तो फांसी लगाऊंगी; भतीजे से था प्रेम-प्रसंग
- News Team Live
- Jun 15
- 3 min read

डबवाली में एक महिला ने अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया। महिला ने प्रेमी से फोन पर कहा कि तू मेरे से बात नहीं करता। जब फोन मिलाती हूं तो उठाता नहीं। आज फांसी लगाऊंगी। आ जा, नहीं तो आज मरुंगी। इतना कहकर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
जब महिला का पति रात को अपने घर पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी को नीचे लेटी हुई मृत अवस्था में पाया। यह देख वह दंग रह गया और पुलिस को सूचना दी। पति का शक प्रेमी रहे युवक पर हुआ और हत्या का भी आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई और घटना वाली जगह से साक्ष्य जुटाएं। उसके बाद घर को सील कर बंद कर दिया।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली
यह घटना शनिवार रात करीब 7 से 9 बजे डबवाली के वार्ड-1 अमृत सरिया वाली गली एरिया की है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय हरप्रीत कौर के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, महिला का अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध चल रहा था। वहीं महिला के पति का आरोप है कि प्रेमी युवक ने ही उसकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
मूलरूप से महिला पंजाब की रहने वाली थी
महिला हरप्रीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव रामपुरा की रहने वाली थी और उसकी शादी पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के घुमियारा गांव निवासी जगदीप सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा व एक बेटी। इस समय महिला अपने पति के साथ डबवाली में किराए के मकान में रह रही थी। इसका पता महिला के प्रेमी को भी था।
एक साल पहले भी भगा ले गया था प्रेमी
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला हरप्रीत का अपने परिवार में रिश्ते में लगने वाले भतीजे हर्षप्रीत उर्फ भोलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले हर्षप्रीत महिला हरप्रीत को पंजाब स्थित उसके घर से भगाकर ले गया था।
हालांकि, दोनों को एक महीने बाद ही राजस्थान के एक क्षेत्र से पकड़े गए थे। इस बीच उनके परिवार की ओर से पंचायत की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया। उस समय हरप्रीत के पति जगदीप सिंह ने भी उसे वापस स्वीकार कर लिया था।
2 माह पहले ही डबवाली आकर रहने लगे थे
महिला का पति श्री मुक्तसर साहिब जिले के घुमियारा गांव निवासी जगदीप डबवाली के न्यू बस स्टैंड रोड पर एक टेलर की दुकान में काम करता है। वह पिछले दो महीने पहले ही अपने परिवार के साथ डबवाली में किराए के मकान में रहने लगा था।
महिला के परिवार का ही आरोपी
हरप्रीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या का आरोप उसके परिवार के भतीजे भोलू पर लगा है। आरोपी भोलू भी घुमियारा गांव का रहने वाला है। जगदीप सिंह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां शव को मॉर्च्यूरी में रखा गया है। रविवार को पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, एक सीसीटीवी वीडियो भी मिली है। महिला के घर के पास गली में कुछ घरों में कैमरे लगे थे, जिसकी वीडियो में प्रेमी हर्षप्रीत 15 मिनट तक घर में रहा। इसमें वह महिला को फंदे से लटकते हुए नीचे उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पड़ोस की महिला भी वहां पहुंचती है और प्रेमी उसे फंदे से नीचे उतारता है। ऐसे में वह उसे छोड़कर फरार हो गया।
फोन और सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में लिया
डबवाली सिटी थाना प्रभारी शलेंद्र कुमार ने कहा कि महिला हरप्रीत कौर का फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। महिला ने अपने प्रेमी को वॉट्सऐप कॉल की थी और वारदात से पहले कई बार फोन पर बात की।
इसके बाद महिला ने उसे वीडियो कॉल की और घर में पंखे से चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। उस समय उनके दोनों बच्चे सोए हुए थे। पुलिस अब पिछली कॉल हिस्ट्री व रिकॉर्ड की जानकारी जुटाएगी।
Comments