Breaking News
top of page

editing कर fake विडीयो बनाने वाले कांग्रेस नेता के PA पर केस दर्ज



ree

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले (Amit Shah Fake Video) में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

इस संबंध में साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने पालनपुर और लिंकेडा के एक जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को एडिट किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी का संबंध राजनीतिक पार्टियों से है।  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो कहां से लिया गया और इसे किसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एडिटिंग किसने की। सतीश वंसोला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया। आरबी बारिया ने अपने फेसबुक हैंडल से वीडियो भी वायरल किया। कल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। यह वीडियो संपादक के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। तेलंगाना की एक बैठक का वीडियो मिला है।


ree

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने बीजेपी पर लगाया आरोप


इस मामले में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि सतीश वंसोला मेरे पीए भाई नहीं हैं। मैं और दलित भाई उनके सम्मान के लिए कोई भी लड़ाई लड़ेंगे। बीजेपी चुनिंदा लोगों को निशाना बनाती है। फर्जी खबरें चलाने के लिए बीजेपी आईटी सेल चलाती है। 

महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज


वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई बीजेपी नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल सोशल मीडिया पर अमित शाह का भाषण देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ जो फर्जी था।



Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page