Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश
- News Team Live
- Dec 22, 2024
- 1 min read

हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश के बाद प्रदेश में प्रचंड ठंड की एंट्री हो जाएगी। यानी कि अब हरियाणा में और भी अधिक ठंड पढ़ेगी। पिछले दिन सबसे अधिक तापकाम सिरसा में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो आज हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आज की रात से हवा में बदलाव से मौसम बदलेगा। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में ठंड और भी अधिक पड़ेगी। 24 से 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश में ठंड के बीच प्रदूषण स्तर काफी खराब
वहीं बढ़ते ठंड के बीच प्रदेश में प्रदूषण स्तर काफी खराब दर्ज किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में तो एक्यूआई 350 से 380 पार दर्ज किया गया है। आज सुबह रोहतक में एक्यूआई 387 दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में 323, चरखी दादरी में 350, फरीदाबाद में 372 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
Comments