Breaking News
top of page

SYL को लेकर शुरू हुई हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बैठक


ree

चंडीगढ़


: सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई अधिकारी मौजूद है। इस बैठक में मामले के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।


बता दें कि बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि एस.वाई.एल. हरियाणावासियों का हक है और उन्हें पूरी आशा है की उन्हें उनका यह हक अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए एस.वाई.एल. का पानी अत्यंत आवश्यक है। अब इस मामले में एक टाइम लाइन तय होना जरूरी है, ताकि प्रदेश के किसानों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को होने वाली इस अहम बैठक से कोई हल जरूर निकलेगा।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page