Breaking News
top of page

Train Cancelled: हरियाणा में इस दिन रद्द रहेगी ये ट्रेनें, चेक करें लिस्ट






रेवाड़ी :

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें। हरियाणा में रेवाड़ी जंक्शन के रास्ते चलने वाली दो ट्रेनें 10 नवंबर को रद्द रहेंगी। वहीं चार आंशिक रद्द और तीन रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा बोबास-आसलपुर जोबनेर-हिरनोदा रेलखंड के बीच ऑटोमेटिंग ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी 10 नवंबर को रद्द।गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन 10 नवंबर को रद्द।

आंशिक रद्द रेले सवाएं

गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 10 नवंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली 10 नवंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 9 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 10 नवंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली ट्रेन 9 नवंबर को भुज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 10 नवंबर को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 10 नवंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Kommentare

Mit 0 von 5 Sternen bewertet.
Noch keine Ratings

Rating hinzufügen

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page