अबूबशहर एनएचएआई प्लांट के सामने हाइवे पर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा
- News Team Live
- Mar 2, 2022
- 2 min read
अबूबशहर गांव के खेतो में हाइवे निर्माण करवाया बंद
टंकी आंदोलन का समझौता धरातल पर लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रवि आजाद ने दिया पूर्ण समर्थन

न्यूज टीम डबवाली। भारत माला NH754k व NH54 में किसान विभिन्न मांगो को लेकर लंबे अरसे से आंदोलनरत हे। गत दिनों किसानों को अवार्ड दिए बिना जबरन लाठी गोली के दम पर जब गैर कानूनी कब्जा कारवाई की गई ,तो मजबूरन किसान डबवाली गांव के जलघर की टंकी पर चड़े। टंकी पर 32 घंटे के संघर्ष के बाद मुख्य मांग बाकी अवार्ड तुरंत खातों में डालने ,रास्ते,खाल देने ,आबादी क्षेत्र में अधिग्रहण हुए मकानों ,दुकानों के अवार्ड खाते में डालने के बाद पुनर्वास के लिए छह महीने तक का समय देने व दस सूत्रीय मांगों में से आठ सूत्रीय मांगों पर प्रशासन के साथ सहमति बनी , किसानों की मांगो को धरातल पर लागू नहीं किया गया लेकिन टंकी से उतरते ही झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। अदोलन के स्थगित होने के बाद जब निर्माण शुरू हुआ ,तो शुरुआत में समझोते अनुसार कार्य किया जा रहा था लेकिन अब अचानक शासन प्रशासन ,एनएचएआई अपने समझोते से मुकर गए व जब किसान हाइवे निर्माण पर जाते है तो एनएचएआई व VRC कंपनी के कर्मचारी दुर्वयवाहर करते हैं। आज तक किसानों के बाकी अवार्ड भी नही आए। रास्ते ,खाल भी नही दिए जा रहे व प्रशासन के पास कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं है।

इसके विरोध में आज अबूबशहर गांव में एनएचएआई प्लांट के सामने हाइवे पर किसानों ने अनिशितकालीन पड़ाव लगाया है। किसान नेता जसवीर सिंह भाटी,कॉमरेड राकेश फगोड़िया ,शिवचरण नंबरदार,राजीव घोरेला ,मनप्रीत कंबोज,मोहन लाल ने सयुक्त रूप से कहा कि आज पक्का मोर्चा लगाने के बाद जब किसानों ने अबूबशहर गांव के खेतो में हाइवे निर्माण पर जाकर VRC कंपनी के कर्मचारियों से कहा की समझोते अनुसार सिंचाई खालों का निर्माण होना चाहिए तो कर्मचारियों ने कहा हमारे पास ऐसे कोई निर्देश नही है। इसी प्रकार कार्य होगा उसके बाद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण रुकवाया। किसानों ने सप्ष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बाकी अवार्ड नही दिए जाएंगे ,समझोते अनुसार रास्ते ,खाल नहीं दिए जाएंगे तब तक किसी भी सूरत में काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा और जल्द किसानी संघर्ष से जुड़े हुए तमाम जन संगठनों से संपर्क साधेंगे। तमाम किसान ,मजदूर, महिलाएं बच्चो सहित लामबंद होकर उग्र आंदोलन करेगे। लगातार भाजपा जजपा सरकार द्वारा खेती किसानी पर किए जा रहे हमलों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के युवा नेता रवि आजाद ने पूर्ण रूप से किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि खट्टर सरकार को चाहिए कि वह किसानों के साथ हुए समझोते को तत्काल लागू करे। अगर सरकार ने कोई अलोकतांत्रिक कार्य किया तो प्रदेश भर के युवा डबवाली कूच करेगे। आज पक्का मोर्चा पर किसान नेता जसवीर सिंह भाटी,शिवचरण नंबरदार,मनप्रीत कंबोज राजपुरा, मोहन भांभू,राजीव घोरेला ,कुलदीप भादू,सुशील खीचड़,गुरमल सकताखेड़ा ,गुरमाल डबवाली ,अजय भाटी ,जेठा राम,शाम चंद, छिंदरपाल राजपुरा,वेदप्रकाश सकताखेड़ा और सैंकड़ो किसान साथी उपस्थित रहे।






Comments