उत्कृष्ट सेवा प्रकल्पों के लिए भारत विकास परिषद डबवाली शाखा सम्मानित
- News Team Live
- Mar 16, 2022
- 1 min read

डबवाली
ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द में पिछले दिनों हुए भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में उत्कृष्ट सेवा प्रकल्पों के लिए परिषद की डबवाली शाखा को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ अधिवेशन में प्रदेश संगठन मंत्री सतपाल जग्गा व शाखा सचिव भजन मैहता को भी प्रशस्ति पत्र व उपहार देते हुए विशेष तौर पर सम्मान दिया गया।
वहीं, गत दिवस नव प्रगति स्कूल में आयोजित भारत विकास परिषद की बैठक में सुनीता जग्गा को भारत विकास परिषद डबवाली शाखा का लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। अन्य स्थानीय पदाधिकारियों में भजन मैहता को सचिव, उग्रसेन गर्ग को कोषाध्यक्ष व सुमन लता को महिला प्रमुख बनाया गया हैं। यह चुनाव प्रक्रिया सिरसा से चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर आए अशोक गुप्ता व हरबंस नारंग की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में भजन मैहता ने वार्षिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट पढ़ी व उग्रसेन गर्ग ने वर्ष भर का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। अशोक गुप्ता व हरबंस नारंग ने भाविप डबवाली शाखा द्वारा पिछले वर्ष लगाए गए प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष तौर पर स्थानीय लवकुश पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने व सिविल अस्पताल में 11 वर्षों से लगातार चल रहे स्थायी लंगर सेवा प्रकल्प की खूब सराहना करते हुए डबवाली के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को इसके लिए बधाई दी। बैठक का संचालन वेद भारती ने किया।






Comments