एपेक्सीयन सुभाष मेहता एपेक्स क्लब के प्रधान व एपेक्सीयन कुशल गर्ग बने सैक्ट्री
- News Team Live
- May 3, 2022
- 2 min read

एपेक्सीयन रिम्पल सचदेवा बनी एपेक्स लेडीज क्लब की प्रधान
डबवाली।
नगर की अग्रणी संस्था एपेक्स क्लब डबवाली एवं एपेक्स लेडीज क्लब डबवाली की एक संयुक्त वार्षिक साधारण बैठक मंगलवार को एक निजी सभागार में डिस्ट्रिक्ट-5 के डी.जी. एपेक्सीयन अमन सुखीजा व डिप्टी डी.जी. एपेक्सीयन नीलम सोनी के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसमें एपेक्स क्लब डबवाली के नवनियुक्त प्रधान एपेक्सीयन सुभाष मेहता व एपेक्स लेडीज क्लब की प्रधान एपेक्सीयन रिम्पल सोनी की विधिवतपूर्वक घोषणा की गई। तदोपरांत उक्त दोनों अध्यक्षों ने साथ-साथ अपनी-अपनी कार्यकारिणी की टीम भी घोषित की। एपेक्स क्लब डबवाली में एपेक्सीयन कुशल गर्ग को सैक्ट्री, एपेक्सीयन रमनप्रीत सिंह कोषाध्यक्ष, एपेक्सीयन सुदेश आर्य व एपेक्सीयन पुनीत सचदेवा को मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि एलजी एपेक्सीयन एसएस जौड़ा वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार एपेक्सीयन रिम्पल सोनी ने अपनी टीम में एपेक्सीयन सीमा वर्मा को सैक्ट्री, एपेक्सीयन पूजा बांसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि एपेक्सीयन उर्मिल जौड़ा व पूर्व प्रधान एपेक्सीयन सविता चौधरी सलाहकार रहेंगी। इस दौरान योगाचार्य कुलविंद्र सिंह, एडवोकेट भूपिंद्र सिंह सूर्या, सर्वप्रीत सिंह सोनू सेठी, साहिल सिंगला व अमनप्रीत सिंह टेगोर तथा एपेक्स लेडीज क्लब में प्रो. डॉ. खुशनसीब कौर सूर्या, अमनप्रीत कौर को क्लब की लेपल पिन लगाकर क्लब की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। जहां डी.जी. एपेक्सीयन अमन सुखीजा व डिप्टी डी.जी. एपेक्सीयन नीलम सोनी ने अपने संबोधन में एपेक्स क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। वहीं एपेक्सीयन सुभाष मेहता व एपेक्सीयन रिम्पल सोनी ने भी वन्य जीव प्राणियों के लिए दाना-पानी, वृक्षारोपण, गौशाला व नंदीशाला में हराचारे की व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय कुष्ट आश्रम, मंद बुद्धि विद्यालय में प्रोजेक्ट लगाने के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान एपेक्सीयन सुदेश आर्य ने विगत माह कलकत्ता में आयोजित 37वीं नेशनल कंवेंशन एपेक्स बाली मिशन-2022 में निभाई अपनी सहभागिता के आधार पर हासिल किए अनुभवों को सांझा किया। एलजी एसएस जौड़ा ने सभी क्लब सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। उपस्थित सभी सदस्यों को जलपान करवाया गया। मंच संचालन एपेक्सीयन रमनप्रीत सिंह व एलजी एपेक्सीयन एसएस जौड़ा ने संयुक्त रूप से बाखूबी निभाया। इस मौके एपेक्स वुमेन क्लब संगरिया की कोषाध्यक्ष नीलम बांसल, बेबी अनन्य सचदेवा, मास्टर आयान सचदेवा आदि मौजूद रहे। इस दौरान आजीवन सदस्य एपेक्स इंडिया एपेक्सीयन उर्मिल जौड़ा व एलजी एपेक्सीयन एसएस जौड़ा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीजी-5एपेक्सीययन अमन सुखीजा व डिप्टी डीजी एपेक्सीयन नीलम सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सैक्ट्री एपेक्सीयन कुशल गर्ग ने आए हुए सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






Comments