Breaking News
top of page

करनाल में बर्थडे पार्टी में फटा सिलेंडर, 20 से अधिक लोग झुलसे, 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर


ree

करनाल :

जिले के गांव भोला खालसा में जन्मदिन पार्टी के दौरान सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 20 से 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में 4 साल का एक बच्चा और महिला भी शामिल है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घर में था मेहमानों का जमावड़ा, घायलों में हलवाई भी शामिल


राधा नामक महिला ने बताया कि बच्चे के जसूठन के उपलक्ष्य में घर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान घर में मेहमानों का जमावड़ा था और खाना बनाने के लिए हलवाई भी लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और हलवाई शामिल हैं। हादसे की चपेट में एक विकलांग व्यक्ति भी आ गया, जो समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। करीब 10-15 लोगों को इलाज के लिए निग्धु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि गंभीर हालत के चलते एक बच्चे और उसके माता-पिता को करनाल के हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे और उसकी मां की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पिता की हालत फिलहाल ठीक है।




Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page