Breaking News
top of page

डबवाली कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तीसरी बार करेगी भाजपा का चुनाव


ree

डबवाली

स्थानीय निकाय मंत्री व भाजपा के सिरसा लोकसभा प्रभारी व डा. कमल गुप्ता शनिवार शाम डबवाली के कबीर चौंक के नजदीक स्थित डबवाली विधानसभा चुनाव कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा की विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं कौर ग्रुप की बैठक ली। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासपरक एवं सकारात्मक सियासत के चलते आगामी लोकसभा चुनावों में जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही चुनावी तैयारियों के क्रम में भाजपा ने बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख तक बनाकर एक ठोस रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है और जनता भाजपा को वोट डालने के लिए आतुर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में पिछले सवा 9 वर्षों में हरियाणा की तस्वीर उज्जवल हुई है। आज बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। विधानसभा कार्यालय पहुंचने पर जिला महामंत्री सतीश जग्गा ने डा. कमल गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा संयोजक बलदेव सिंह मांगेआना ने आदित्य देवीलाल को, सहसंयोजक मनोज शर्मा ने जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग को व मण्डल अध्यक्ष सतीश गर्ग ने लोकसभा सह-संयोजक मुकेश मैहता को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संबोधन के दौरान डा. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है और इस कड़ी में सभी 10 लोकसभा सीटों एवं 90 विधानसभा सीटों पर कार्यालय खोलने के अलावा कोर कमेटी व प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जो हमेशा ही चुनावों को लेकर तैयार रहती है। उन्होंने एक बार फिर सभी दस सीटों पर कमल खिलाने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने ही सबसे पहले सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में कार्यालय खोलकर मैदान में उतर चुकी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से मायूस होने के साथ साथ मुद्दाविहीन भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनाकर देशवासियों के दिलों में पहले ही अपनी गहरी जगह बना ली है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर अपनी निर्णय लेने की क्षमता को प्रदर्शित किया है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की जनहितैषी नीतियों व सरकार को कार्यों के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर सभा का संचालन कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी केके निराला ने बखूबी किया। विधानसभा संयोजक बलदेव सिंह मांगेआना ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में विजय वधवा, बूटा सिंह हैबुआना, रजनी चौहान, प्रताप सोलंकी, सुनील जिन्दल, मुकेश बांसल, प्रिंस बिश्नोई, अभिमन्यु कोचर, सतेंद्र गर्ग, विजयंत शर्मा, सुरेंद्र लोहगढ़, अमित गुप्ता, सुखमंद्र पन्नीवाला, इंद्राज बराड़, विकास कपूर, पार्षद मनीष मोंगा, पार्षद हरजिंदर सिंह, मोहन लाल कौशिक, चाणक्य शर्मा, अशोक सेतिया, सुरेंद्र बर्तन वाले, सुखजीवन सिंह, संजय खनगवाल, अंजु बाला, महेंद्र बांसल, हरमन सिंह, राजू शर्मा, संदीप सिंगला, रवि सेठी, अश्विनी बांसल, गोविंद बागड़ी, मनोहर लाल नागपाल, नरेश गर्ग, रणजीत सिंह पन्नीवाला, रेशम नीलांवाली, जगसीर सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page