दिग्विजय चौटाला राजस्थान में गिरफ्तार
- News Team Live
- Aug 16, 2023
- 1 min read

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिग्विजय जयपुर यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ INSO के हरियाणा प्रदेशध्यक्ष प्रदीप देशवाल भी थे।दरअसल, राजस्थान सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले छात्र संघ के चुनाव करवाने पर रोक लगा दी है। इसलिए छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर INSO प्रदर्शन कर रही थी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह सरकार की दमनकारी नीतियां है। सरकार को इनकी औकात दिखाकर रहेंगे। यदि हरियाणा में हम छात्र संघ चुनाव बहाल करवा सकते हैं तो राजस्थान में भी करवाएंगे। छात्र हित में सरकार को जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए।
राजस्थान में जजपा लड़ेगी चुनाव
जजपा राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी के लिए राजस्थान में INSO का गठन किया है। हाल ही में राजस्थान में जजपा ने पार्टी पदाधिकारियों और महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। राजस्थान में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी दिग्विजय चौटाला को दी गई है। जजपा राजस्थान में 2 बड़ी रैलियां भी कर चुकी है। पिछले दिनों हनुमानगढ़ में भी रैली की गई थी।
मंदिर का करवाया जा रहा निर्माण
चौटाला परिवार राजस्थान के नागौर जिले में लोक देवता तेजा जी के मंदिर का निर्माण करवा रहा है। हालांकि मंदिर निर्माण में दी गई ईंट नकली पाए जाने पर विवाद भी हो गया था। जिसके बाद चौटाला परिवार ने उस ईंट के बराबर की रकम मंदिर का निर्माण कार्य करने वाली समिति को दी।






Comments