दुकानदारों को कुरुक्षेत्र रैली में शामिल होने का दिया न्यौता
- News Team Live
- May 19, 2022
- 1 min read

डबवाली
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नवनीत कनवाडिय़ा पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगातार जुटे हुए है। उन्होंने वीरवार को पार्टी के हल्का सचिव अमन डबवाली के साथ मीना बाजार में जाकर दुकानदारों को आगामी 29 मई की कुरुक्षेत्र रैली में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर नवनीत कनवाडिय़ा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों की गलत नीतियों के कारण आमजन अब पंजाब की तरह हरियाणा में भी बदलाव चाहता है और पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को आत्मसात कर रहा है। उन्होंने बताया कि 29 मई की कुरूक्षेत्र रैली से हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे व प्रदेश की जनता को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों बारे विस्तार से जानकारी देंगे। रैली में बड़ी संख्या में लोग व अनेक नेता आम के साथ जुडेंगे। उन्होंने सभी लोगों से 29 को कुरुक्षेत्र पहुंचकर अरविंद केजरीवाल व अन्य आप नेताओं के विचार सुनने का आह्वान किया।






Comments