पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें आने वाले दिनों का हाल
- News Team Live
- Apr 29, 2023
- 1 min read

पंजाब
पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पंजाब के लोगों को अभी गर्मी से कुछ हद तक राहत रहेगी। जानकारी के अनुसार मई के पहले हफ्ते पंजाब में तेज गरज के साथ हवाएं चलेगी। इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट आएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वह फसल में खाद व कीटनाशक का इस्तेमाल न करें।






Comments