Breaking News
top of page

पंजाब व हरियाणा के किसान रेलवे लाइनें जाम करने को रहें तैयार : चढूनी


ree

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीयाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि लगभग 10 मास पूर्व जब किसान आंदोलन वापस हुआ तो केंद्र सरकार ने वायदा किया था कि रेलवे से संबंधित किसानों पर जो मुकद्दमे आंदोलन दौरान दर्ज हुए वह वापस लिए जाएंगे लेकिन दुख की बात है कि किसानों को अब सम्मन आ रहे हैं और रेलवे पुलिस किसानों पर अकारण दबाव बना रही है जो अनुचित है। उन्होंने केंद्र सरकार से 15 दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा अन्यथा चेतावनी दी कि हरियाणा व पंजाब के किसान ट्रेनें रोकेंगे और जिम्मेदारी सरकार की होगी, उस सूरत में सरकार चाहे लाठी-गोली मारे। वह किसानों को लावारिस नहीं छोड़ सकते। उनका संगठन दोबारा आंदोलन चलाने को मजबूर होगा। उन्होंने हरियाणा व पंजाब के किसानों से भी आह्वान किया कि अगर सरकार तुरंत केस वापस नहीं लेती तो रेलवे लाइनें जाम करने को तैयार रहें। वह अपने संगठन की ओर से सरकार को पत्र लिखकर भी अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा बारे कहा कि वह भी लंबित विषयों को लेकर अपना दायित्व नहीं निभा रहा है, चाहे एम.एस.पी. का मामला या मुकद्दमे वापस लेने या फिर लखीमपुर कांड का हो। संयुक्त किसान मोर्चा को भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page