पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में पैदल चलकर थाने पहुंची महिला
- News Team Live
- Oct 19, 2022
- 1 min read

फतेहाबाद
शहर के भट्टू इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल अवस्था में महिला एक किलोमीटर तक पैदल चलकर थाने पहुंची। महिला को देखकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया गया है। पति ने अपनी पत्नी पर हमला क्यों किया है, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।






Comments