Breaking News
top of page

पर्यावरण सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित: डिम्पल मिढ़ा


ree

डबवाली

मॉडर्न मॉन्टेसरी स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बारे मे बच्चों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डिम्पल मिढ़ा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम जीवित रहने के लिए जिन साधनों जैसे हवा, पानी प्रकाश एवं पेड आदि की जरूरत होती है वे पर्यावरण के ही तत्व है। हमारा पर्यावरण हमे स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में अपनी अहम् भूमिका निभाता है। इसलिए पर्यावरण को बचाना व सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। उसके लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्षों से जहां हमें प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती हैं वहीं मिट्टी को भी बांधे रखते हैं। अगर हम पर्यावरण को बचाने में थोड़ी कोशिश भी करेंगे तो वातावरण में होने वाली उथल-पुथल को रोक पाएंगे व अपने जीवन को भी सुरक्षित रख पाएंगे।

इसके पश्चात बच्चों में पौधे वितरित किए गए ताकि वे उन्हें अपने घरों या आस-पास लगा कर वातावरण को हरा-भरा करते अपना योगदान दे सकें। बच्चों को पौधों को रोपित करने उपरांत उनकी संभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया व रखरखाव की जानकारी भी दी गई।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page