पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल PGI में भर्ती
- News Team Live
- Sep 4, 2022
- 1 min read

चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को लेकर अहम खबर आई है कि उन्हें पी.जी.आई. में फिर से दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें रूटीन चैकअप के कारण भी अस्पताल ले जाया गया है लेकिन दूसरी तरफ बताया जा रहा कि उन्हें 2 दिन से बुखार था जिसके चलते अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इस दौरानसुखबीर बादल के टेस्ट किए जा रहे हैं।
प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले PGI चंडीगढ़ लाया गया था। उनका पेट और छाती में दर्द के बाद चेकअप कराया गया था। वहां चेकअप के बाद वह वापस लौट गए थे।
प्रकाश सिंह बादल को कोरोना भी हो चुका है। जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे। यहां उनके कोविड पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।






Comments