'फक्र ए कौम' लिखे ट्रेक्टर पर होगी स. प्रकाश सिंह बादल की आखिरी विदाई
- News Team Live
- Apr 27, 2023
- 1 min read
पैतृक गांव में अंतिम दर्शन शुरू

लंबी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार होगा। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उनके ही खेत में उनको मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 1 बजे होगा। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रख दिया गया है।

इस दौरान पंजाब के CM भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी बादल परिवार से शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचेंगे। अंतिम संस्कार के मौके भी बड़े सियासी नेताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने 8 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था।
Comments