यमुनानगर में हुआ जोरदार धमाका...बुरी तरह घायल हुआ व्यक्ति, विस्फोटक सामग्री होने की आशंका
- News Team Live
- Apr 24, 2023
- 1 min read

यमुनानगर
यमुनानगर जिले के गांव टोपरा कला में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। जिससे अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि इस धमाके से देवराज नाम का एक व्यक्ति भी बुरी तरह से घायल हुआ है। इस धमाके में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।






Comments