Breaking News
top of page

रब्ब का करिश्मा :छाती व पेट से जुड़ी 2 बच्चियों का हुआ जन्म, दोनों मासूमों में धड़क रहा एक ही दिल



ree

अम्बाला छावनी :

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में हुई डिलीवरी के बाद दुर्लभ मामला सामने आया जिसे देखकर  सभी हैरत हैरत में पड़ गए। डिलीवरी के दौरान महिला ने 2 बच्चियों को जन्म दिया। उन बच्चियों की छाती व पेट जुड़े हुए हैं और दोनों में दिल एक ही धड़क रहा है। इस बात का खुलासा डाक्टरों द्वारा करवाए गए अल्ट्रासाऊंड से हुआ। जांच के बाद पाया कि दोनों बच्चियों का एक ही दिल है।

हुडा सैक्टर-34 में किराए पर रहने वाली शकुंतला के गर्भ में पहले पल रहे शिशु जुड़वां लग रहे थे लेकिन जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई और अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में नार्मल डिलीवरी हुई तो महिला ने 2 बच्चियों को जन्म दिया। जब बच्चियों को देखा तो उनकी छाती व पेट जुड़े हुए थे। इसके बाद दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें निक्कू वार्ड में रखा। इसके बाद उन्हें पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया, लेकिन पी.जी.आई. से दोबारा अम्बाला डाक्टरों द्वारा रैफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों बच्चियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page