Breaking News
top of page

रोहतक में 2 नाबालिग खिलाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस के हाथ अभी भी खाली


ree

रोहतक:

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अभ्यास के लिए गए दो खिलाड़ियों के लापता होने का मामला अब काफी संदिग्ध होता जा रहा है। दोनों बच्चों के परिजनों को शक है कि उनके बच्चों का अपहरण हुआ है, जबकि पुलिस किडनैपिंग की बात को नकार रही है। वहीं बच्चों के कोच का कहना है कि दोनों करीब साढ़े 5 बजे ही अभ्यास करने के बाद स्टेडियम से चले गए थे। अब इस मामले में दोनों परिवारों को अपने लापता बच्चों के चिंता सता रही है। हालांकि इस घटना को करीब 36 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

अपने साथी के साथ दौड़ का अभ्यास करने के लिए स्टेडियम गया था आशीष

बता दें कि आजाद नगर निवासी राजबीर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका 15 वर्षीय बेटा आशीष दौड़ का अभ्यास करने के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जाता था। शनिवार को भी वह झज्जर के डीघल हाल गांव के रहने वाले नीतिन अपने साथी नितिन के साथ अभ्यास करने के लिए स्टेडियम गया था। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त थे और अकसर एक साथ ही अभ्यास करने के लिए स्टेडियम जाते थे। राजबीर ने बताया कि जब तय समय पर घर नहीं पहुंचा तो उन्हें उसकी चिंता हुई। उसके बाद रात करीब पौने 8 बजे एक फोन आया और उनके बेटे आशीष ने डरी हुई आवाज में बताया कि कुछ लोग उसका अपहरण करके उठाकर ले जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान आशीष अधिक जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद वह फोन बंद हो गया।

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page