लैंटर गिरने से दबने पर बच्चे की मौत, महिला घायल
- News Team Live
- Feb 26, 2023
- 1 min read

गुडग़ांव,
खेडकीदौला थाना क्षेत्र में मकान का लैंटर गिरने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ठेकेदार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नखड़ौला निवासी नरेश कुमार ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। वह गांव नखड़ौला में मकान का निर्माण का कार्य कर रहा था। जिसका लैंटर और रोडी डालने व सरिया बांधने के काम का ठेका नखड़ौला के ही जयप्रकाश को दिया था। इस काम को करने के लिए जयप्रकाश ने पूरी गारंटी ली थी। जयप्रकाश ने ग्राउंड फ्लोर का लैंटर 25 जनवरी 2023 में डाला था। जबकि फसर््ट फ्लोर का लैंटर शुक्रवार को डाला था। लैंटर डालने के कुछ समय पश्चात मशीन वगैरा जाने के बाद नरेश की मां संतोष मकान के आगे सफाई कर रही थी।
उसका 15 साल का बेटा आदित्य पास में ही खड़ा था। इसी दौरान लैंटर में लगाई गई स्र्पोट खिसक गई और लैंटर एक दम नीचे गिर गया। जिसके मलबे के नीचे संतोष व आदित्य दब गए। लोगों की मदद से संतोष व आदित्य को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सेक्टर-90 स्थित आर्वी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से आदित्य को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।






Comments