समाजसेवी भारत नाहर को मिली भारतीय जनता युवा मोर्चा डबवाली के महामंत्री पद की अहम जिम्मेदारी
- News Team Live
- Apr 20, 2024
- 2 min read

उनके सभी साथियों की भी भाजयुमों में विभिन्न पदों पर हुई नियुक्ति
डबवाली
कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी भारत नाहर को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा डबवाली का महामंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा में शामिल हुए उनके साथियों की भी युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व भारतीय जनता पार्टी सिरसा की जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, जिला महामंत्री सतीश जग्गा जी व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल से विचार विमर्श के उपरांत भाजपा युवा मोर्चा डबवाली के अध्यक्ष संदीप कौशल द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल डबवाली के पदाधिकारी नियुक्त किए गए हंै। इसके तहत भारत नाहर को मंडल महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है जबकि उनके ऊर्जावान साथियों में से जितेंद्र सिंह उर्फ सिकंदर, निक्का धालीवाल, हरमन सिंह व तरसेम सिंह को उपाध्यक्ष, मंगजीत सिंह, मंगा तनेजा व सोनू मल्ल को सचिव तथा सौरभ मैहता को सह कोषाध्यक्ष के तौर पर युवा मोर्चा डबवाली में नियुक्ति दी गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा में अहम पद दिए जाने पर भारत नाहर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व भारतीय जनता पार्टी सिरसा की जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, जिला महामंत्री सतीश जग्गा जी व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल व डबवाली मंडल के अध्यक्ष संदीप कौशल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी सभी साथियों के साथ मिलकर ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भी सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में मोदी सरकारी व भाजपा की जनहितैषी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी उम्मीदवार अशोक तंवर की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।






Comments