Breaking News
top of page

सिरसा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित



ree

डबवाली।

सिरसा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह सीट पहली बार 1962 में अस्तित्व में आई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सुनीता दुग्गल यहां से सांसद बनीं। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को भारी मतों हराया था। सुनीता दुग्गल को 52 फीसदी से अधिक वोट मिले थे

वहीं अशोक तंवर ने केवल 29 फीसदी वोट हासिल किए थे। तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी के निर्मल सिंह मालरी थे। निर्मल सिंह को 95,914 हजार वोट मिले थे। सिरसा लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा की सीटें आती हैं। इन सीटों में नरवाना (एससी), टोहाना, फतेहाबाद, रतिया (एससी), कालांवाली (एससी), डबवाली, रनिया, सिरसा, ऐलनाबाद शामिल हैं।


2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे 


2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से शानदार जीत हासिल की थी। सुनीता दुग्गल ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को 3,09,918 वोटों से हराया था। सुनीता दुग्गल को 7,14,351 लाख वोट मिले थे जबकि तंवर को 4,04,433 लाख वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी के निर्मल सिंह मालरी थे। निर्मल सिंह को 95,914 हजार वोट मिले थे।


सिरसा लोकसभा सीट पर कुल कितने मतदाता


सिरसा लोकसभा सीट में कुल 17,40,188 मतदाता हैं, जिसमें अगर पुरुष मतदाताओं की संख्या की बात करें तो 9,25,150 पुरुष मतदाता हैं तो वहीं महिला वोटरों की संख्या 8,15,032 है. 2019 के लोकसभा चुनाव में 13,69,486 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page