''सुखी बसे संसार सब, दुखिया रहे न कोय...''
- News Team Live
- Mar 20, 2022
- 1 min read

डबवाली।
शहर की अग्रणी संस्था आर्य समाज की ओर से आर्य समाज यज्ञशाला में रविवारीय साप्ताहिक हवन यज्ञ व वैदिक सत्संग का आयोजन संस्था अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में किया गया। जबकि यज्ञब्रह्मा प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने वैदिक सत्संग का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण से किया। मुख्य यजमान वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह पटवारी ने आहुतियां डाली। तदोपरांत स्त्री आर्य समाज की प्रमुख नीलम राये ने ऋषि दयानंद सरस्वती को समर्पित भजन 'सुखी बसे संसार सब, दुखिया रहे न कोय...Ó एवं महामंत्री डॉ. रामफल आर्य ने 'हे प्रभु तुम शक्तिशाली हो बनाते सृष्टि कोÓ जैसे सुंदर-सुंदर भजन सुनाकर आर्य श्रद्धालुओं को निहाल किया। यज्ञब्रह्मा विजय कुमार शास्त्री ने ऋषि दयानंद सरस्वती द्वारा बनाए गए आर्य समाज के दस नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष एसके आर्य ने कुलदीप सिंह पटवारी की पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष व सम्पत्ति अधिकारी भारत मित्र छाबड़ा, संरक्षक राज कुमार गर्ग लोहे वाले, वरिष्ठ सदस्य विजय कामरा, विशेष आर्य, महक, अनमोल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय प्रार्थना, शांति पाठ व जयघोष के पश्चात् प्रशाद वितरित किया गया।






Comments