सूर्यवंशी अरूट जी महाराज के जन्मदिवस पर 70 ने किया रक्तदान
- News Team Live
- May 30, 2022
- 2 min read

डबवाली
श्री अरोड़वंश सभा द्वारा सोमवार को सूर्यवंशी महाराज श्री अरूट जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ विनय सेठी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जबकि समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी गुरदीप कामरा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास के साथ किया गया। इसके बाद महाराजा अरूट जी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
इस मौके पर श्री अरोड़वंश युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 70 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सरकारी अस्पताल से डॉ सुखवंत सिंह ने अपनी टीम के साथ रक्त एकत्रित किया। समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापिका विजय मोंगा को उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए श्री अरूट सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले नन्हे एप डेवलपर तनिश सेठी को अरूट सारथी सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत सभा के वरिष्ठ उप प्रधान हरजीत सिंह सेठी ने किया। कोषाध्यक्ष रजनीश मोंगा ने अरोड़वंश के इतिहास बारे विस्तार से जानकारी दी व उपस्थित लोगों को सभा की और से महाराजा अरूट जयंती की बधाई दी। महासचिव रवि कांत मोंगा ने मुख्य अध्यापिका श्रीमती विजय मोंगा की सेवाओं पर प्रकाश डाला। अंत में उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद उप प्रधान विजय सेठी ने किया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सेठी, ओम प्रकाश सचदेवा, पूर्व महासचिव देसराज सेठी ने भी विचार रखे। मंच संचालन मुख्य अध्यापिका माही ग्रोवर ने किया। सभा के सरप्रस्त शाम सिंह सेठी, मुकंद लाल सेठी, वित्तीय सलाहकार अशोक मदान, दविंद्र सेठी, पीआरओ नरेंद्र मिढा, युवा मंच प्रभारी अजय ग्रोवर, जितेंद्र धमीजा, सलाहकार डा. अश्विनी सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन वरिंद्र सेठी पाली, अरविंद्र सिंह मोंगा टोनू, सह कोषाध्यक्ष रंजीव सेठी, सुभाष अरोड़ा, नरेंद्र सेठी, एमएल ग्रोवर, सुरेंद्र ग्रोवर, राकेश ग्रोवर, रविंद्र मोंगा, गौरव मोंगा, राम लाल बागड़ी, विनोद सचदेवा, ओपी कामरा, नवीन नागपाल, राजेश जैन काला, देव कुमार शर्मा, टेक चंद छाबड़ा, सुमित मिढ़ा, रमनप्रीत सिंह, अग्रवाल सभा प्रधान सतीश गर्ग, राम शरण चावला, भारत मित्र छाबड़ा, डा. भारत भूषण, राजकुमार पटवारी, प्रेम सेठी, जगननाथ सचदेवा, सत्तभूषण ग्रोवर, राकेश ग्रोवर हरि, युवा मंच सदस्य अक्षय सेठी, अंशुल ग्रोवर, पंकज मोंगा, शिवांक मोंगा, साहिल सचदेवा, डा. चंदन गिल्होत्रा, सुरेंद्र सेठी, सुमित अनेजा, गोल्डी ग्रोवर, निशु ग्रोवर, हैप्पी मोंगा, सर्वप्रीत सेठी, विकास मोंगा व शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Comments