Breaking News
top of page

हरियाणा में भी आने वाला समय आम आदमी पार्टी का : भांभु


ree

डबवाली

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब हरियाणा में भी लोग बड़ी संख्या में आप के साथ जुड़ रहे हैं। बुधवार को डबवाली क्षेत्र के गांव देसूजोधा में काफी संख्या में पुरूष/ महिलाओं ने वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभु के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। इस संबंध में कुलदीप भांभु ने बताया कि गांव देसूजोधा में काका सिंह के आवास पर कार्यक्रम हुआ जिसमें देसूजोधा निवासी गुरसेवक सिंह, दीप ढिल्लों, अवतार सिंह, गुरदेव सिंह, गमदूर सिंह, महेंद्र सिंह, बूटा मिस्त्री, कर्ण यादव, सुमित पाल ढिल्लो, राज सिंह, गुरपाल सिंह, भोला सिंह, गुरविंद्र सिंह, कर्मजीत सिंह सहित कई अन्य पुरुष व महिलाएं आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। कुलदीप भांभु ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। पंजाब की जनता ने प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करते हुए एक बड़े बदलाव का आगाज किया है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है व पूरे देश में आम आदमी पार्टी के समर्थन में माहौल बन रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page