Breaking News
top of page

पाना गांव के शहीद जवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, धर्मपत्नी ने दी मुखाग्नि


हल्का कालावली के गांव पाना में 4 जेएके राइफल के जवान निशान सिंह (27) का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, रिश्तेदार, सेना के जवानों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। निशान सिंह की घर लौटते समय नारनौल के पास रोड एक्सीडेंट में मौत हुई थी। उसकी शादी को अभी 5 महीने ही हुए थे। परिवार लाडले की मौत से शोक में डूबा है।


बता दें कि गांव पाना निवासी सुखपाल कौर का बेटा निशान सिंह (27) वर्ष 2016 में सेना में सिपाही भर्ती हुआ। 5 माह पहले ही जसप्रीत कौर के साथ वह परिणय सूत्र में बंधा था। वर्तमान में उसकी जयपुर में ड्यूटी थी। सिपाही निशान सिंह की माता सुखपाल कौर को अचानक अधरंग हो गई। निशान सिंह छुट्टी लेकर सोमवार को होंडा सिटी कार में गांव लौट रहा था। नारनौल के गांव मंढाना के पास हादसा हो गया।

मंगलवार सुबह सिपाही निशान सिंह की डैड बॉडी उसके निवास स्थान पर पहुंची। जहां पत्नी, माता- पिता व रिश्तेदारों ने उसके अंतिम दर्शन किए। वहीं गांव के रामबाग में सिपाही निशान सिंह अमर रहे, भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए सेना के जवान व लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।

सिपाही निशान सिंह को अंतिम सलामी देते हुए अंतिम संस्कार किया।सेना के अधिकारी ने राम बाग में शोक प्रकट करते हुए मृतक सिपाही निशान सिंह की पत्नी को तिरंगा झंडा सौंपा। सिपाही निशान सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर ने अपने पति की चिता को मुखाग्नि दी। सिपाही निशान सिंह की माता सुखपाल कौर ने अंतिम दर्शन करते हुए कहा की बेटा मैं ठीक हूं, आपने ड्यूटी करते हुए देश की सेवा करनी है। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने करीब 7 साल तक देश की सेवा की है।


Comentarios

Obtuvo 0 de 5 estrellas.
Aún no hay calificaciones

Agrega una calificación

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page