बठिंडा में लगे विवादित पोस्टर, लड़कियों को दी जा रही यह Offer
- News Team Live
- Oct 18, 2022
- 1 min read
बठिंडा : बठिंडा शहर में दीवारों पर दिखाई देने वाले एक इश्तिहार को लेकर विवाद छिड़ गया है। आपको बता दें कि बठिंडा में सुंदर लड़कियों की प्रतियोगिता का इश्तिहार गली मोहल्लों में दीवारों पर लगाया हुआ है। इसमें कहा गया है कि जनरल कैटेगरी की प्रतियोगिता जीतने वाली लड़की को कनाडा के एनआरआई जनरल कैटेगरी के लड़के से विवाह की ऑफर दी जाएगी।

स विवादित पोस्टर को लगाए जाने के बाद लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को घेरा जा रहा है। इसे लेकर एक ट्वीट सामने आया है जिसमे कहा गया है कि यही कसर रह गई थी सी.एम. भगवंत मान के राज में। कहां ले चले पंजाब को.. पूरे बठिंडा शहर में पोस्टर लगे हुए हैं.. यह है आपका रंगला पंजाब।

Comments