एक छोटी सी गलती पर अफसर हो जाएंगे सस्पेंड, जारी हुए नए आदेश
- News Team Live
- Aug 25, 2022
- 1 min read

चंडीगढ़
चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर अब किसी भी वक्त एक्शन लिया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डी.सी. विनय प्रताप सिंह को आदेश जारी किए गए हैं कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी समय पर और पूरी ईमानदारी से कार्य नहीं करता तो उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। समय पर काम पूरा न होने पर या आलस दिखने पर उक्त कर्मचारी और अधिकारी को सस्पेंड कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि एक हफ्ते में 7 असिस्टेंट सस्पेंड भी किए जा चुके हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अब अगर कोई ठीक ढंग से काम करता न पाया गया तो उसकी छुट्टी होनी तय है।
Comments