Breaking News
top of page

MALOUT RMP डॉक्टर हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने हथोड़े से की थी हत्या

पंजाब के मुक्तसर में गत दिनों हुए RMP डॉक्टर सुखविंदर सिंह हत्याकांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने ही हथोड़े से अपने पति डॉ. सुखविंदर सिंह का कत्ल किया था।


ree

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मलोट सब डिवीजन के गांव बुर्ज सिंधवा में 9-10 जून की रात को आरएमपी डॉक्टर सुखविंदर सिंह की हत्या हुई थी। मृतक की पत्नी परमिंदर कौर ने थाना कबरवाला में मामला दर्ज कराया था। इस दौरान उसने बताया था कि पति का अज्ञात लोगों ने मारपीट कर कत्ल कर दिया और 30 हजार रुपए भी लूटकर ले गए।


ree

पत्नी ने कई बार डॉक्टर को महिला से मिलने से रोका था


एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने एसपी इन्वेस्टिगेशन रमनदीप सिंह भुल्लर व डीएसपी मलोट बलकार सिंह संधू की देखरेख में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया, जिन्होंने गहराई से जांच करते हुए टेक्निकल टीमों की सहायता से हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। मामले में डॉ. सुखविंदर सिंह की पत्नी को गिरफ्तार लिया है।

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि आरएमपी डॉक्टर सुखविंदर सिंह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। मृतक की पत्नी ने उक्त दोनों को कई बार इकट्‌ठे भी देख लिया था। मृतक की पत्नी ने मृतक डॉक्टर को भी कई बार रोका और कथित महिला को भी अपने घर आने से मना किया था, लेकिन उसने आना जाना नहीं छोड़ा।


ree

पत्नी को छोड़ने की धमकियां देता था मृतक

मृतक डॉक्टर सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी को छोड़ने व दूसरी महिला को साथ रखने की धमकियां देता था, जिससे परेशान होकर मृतक की पत्नी ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मृतक सोते समय नींद की गोलियां लिया करता था। जब वह रात को गहरी नींद सो गया तो पत्नी ने रात 12 बजकर 27 मिनट पर घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए।




साढ़े 12 से 1 बजे के बीच पति के सिर पर हथोड़े से कई वार करके उसका कत्ल कर दिया। घटना के करीब एक-डेढ़ घंटे बाद रात 2 बजे पत्नी ने अपने पड़ोसी दया सिंह को घटना संबंधी जानकारी दी। हालांकि कि मृतक के घर से दया सिंह के घर की दूरी महज 30 सेकेंड की है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।





पुलिस ने बरामद किया घटना में प्रयोग किया हथोड़ा

एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई गहनता से जांच के बाद किए गए सवालों से सच सामने आया। मृतक की पत्नी बार-बार अपने बयानों से पलटती रही। पुलिस ने घटना के समय उपयोग किया गया हथोड़ा व कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। परमिंदर कौर को अदालत में पेश करके उसका रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।



Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page