पंजाब भर में High Alert पर पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च
- News Team Live
- Mar 19, 2023
- 1 min read

पटियाला
पंजाब में पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। जानकारी मिली है कि एस.एस.पी के नेतृत्व में पंजाब भर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
आपको बता दें कि पटियाला में पुलिस द्वारा एस.पी. सिटी सरफराज आलम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरु हुआ और शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरा। रास्ते में आई.जी. सुखविदर सिंह छीना और एस.एस.पी. वरुण शर्मा भी इस मौके पर शामिल हुए और शहर में अमन कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पटियाला में अमन शांति बनी हुई है। शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस का पहरा है। कुछ जगहों पर अर्धसैनिक बल तैनात हैं। शांति बनी हुई है और लोग अपना काम कर रहे हैं।






Comments