Breaking News
top of page

महिला को अगवा कर चलती गाड़ी में गैंगरेप, पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने खुद ही ढूंढ निकाले आरोपी


ree

लुधियाना

2 साल पहले जालंधर बाईपास से एक महिला को कार सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया, फिर उसके साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप कर खरड़ छोड़ दिया। महिला ने शिकायत पुलिस को दी, कार्रवाई न होने पर पीड़िता आरोपियों की तलाश में फिर जालंधर बाइपास गई थी जहां से फिर 2 आरोपियों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपियों ने महिला को खरड़ उतार दिया।

महिला ने इस बारे में अलग-अलग थानों की पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद अब थाना हैबोवाल की पुलिस ने 4 आरोपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। आरोपी गुरदासपुर के रहने वाले बरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह उर्फ हैप्पी और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। सन् 2020 में वह काम से छुट्टी कर वापस घर को निकली थी। जब वह जालंधर बाईपास पर खड़ी थी, तब उसके पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी जिसमें पगड़ीधारी 4 लोग सवार थे। आरोपियों ने पहले पता पूछने के बहाने से उसके साथ बात की, फिर जबरन उसे गाड़ी में बिठा लिया और चंडीगढ़ ले गए थे। इस दौरान आरोपियों ने बारी-बारी चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया, फिर वापस आते हुए उसे खरड़ इलाके में उतार दिया। वहां से वह किसी अज्ञात व्यक्ति से पैसे मांगकर घर वापस पहुंची। इस संबंध में उसने गुरदासपुर, चंडीगढ़ और लुधियाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो पीड़िता ने खुद लगाया पता पीड़िता के अनुसार उसके पास सिर्फ आरोपियों की गाड़ी का नंबर था और काई अता-पता नहीं था। इसलिए उसकी किसी शिकायत पर पुलिस ने कोई गौर नहीं किया। अंत में उसने अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने की ठान ली और लगातार जालंधर बाईपास जाने लगी। जब 12 जुलाई 2022 को वह जालंधर बाईपास चौक पहुंची तो उसे उन्हीं चारों आरोपियों में से 2 किसी अन्य गाड़ी पर नजर आ गए। आरोपियों ने उसे देख लिया और फिर उसे गाड़ी में अगवा कर चंडीगढ़ की तरफ ले गए थे। आरोपियों ने फिर उसके साथ गाड़ी के अंदर ही गैंगरेप किया। जब आरोपी उसे खरड़ छोड़ने लगे तो उसने एक आरोपी का गाड़ी में पड़ा आधार कार्ड उठा लिया था जिस पर आरोपी का पता भी था। इसके अलावा बाकी आरोपियों के भी नाम और एड्रैस पता कर लिया था जिसके बाद फिर उसने पुलिस को शिकायत दी। उधर, थाना हैबोवाल के एस.एच.ओ. अमृतपाल शर्मा का कहना है कि पहले वाली शिकायत के बारे में मुझे नहीं पता। अब महिला की शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page