Breaking News
top of page

यूपी की धान पंजाब में बेचने के आरोप में आढ़तिया एसोसिएशन का प्रधान गुरजंट सिंह बराड़ गिरफ्तार


डबवाली।

यू.पी. से सस्ते दाम पर पंजाब में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाए गये धान मामले में कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन मंडी किलियांवाली के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरजंट सिंह बराड़ समेत दो आढ़तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर मार्केट कमेटी मलोट के कर्मचारियों से कथित बदसलूकी के आरोप भी हैं। मार्केट कमेटी मलोट के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश से लाए धान के ट्रक नंबर आर. जे. 09 जीसी / 0505 को मंडी किलियांवाली में मंडी बोर्ड की रिहायशी कालोनी में अनलोड करते समय काबू किया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार की निर्देशों के मुताबिक बाहरी राज्यों से लाए धान की प्रदेश में बिक्री पर पाबंदी है। मुकदमें में मुताबिक ट्रक चालक ने जुबानी नामजद गुरजंट सिंह बराड़, लंबी हलके में कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदारों में से हैं व मौजूद समय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (श्री मुक्तसर साहब) के जिला अध्यक्ष हैं। जानकारी अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता-कम-आढ़तिया गुरजंट सिंह बराड़ के विरूद्ध मार्केट कमेटी मलोट के सचिव की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्यवाही हुई है। आरोप है कि बीती रात 25 अक्तूबर को बोली क्लर्क सुखपाल सिंह को सूचना मिली थी।

कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक से धान की किस्म व आमद सबंधित जरुरी दस्तावेज़ मांगे। ट्रक चालक कोई दस्तावेज़ नहीं दिखा सका। शिकायत के मुताबिक ट्रक चालक ने जुबानी तौर बताया कि यू.पी. से भर कर लाया यह धान की फसल गुरजंट बराड़ (मैसर्ज बराड़ ट्रेडिंग कंपनी) व अनुराग अग्रवाल (दुकान नं. 45 ) अनाज मंडी, मंडी किलियांवाली से सबंधित है। आरोपों के अनुसार गुरजंट सिंह बराड़ भी मौके पर मौजूद थे। जिनके द्वारा बोली क्लर्क सुखपाल सिंह को धान की पड़ताल करने से रोका गया व धमकियां भी दीं गई। इसके इलावा भद्दी शब्दावली का प्रयोग व सरकारी काम में बाधा डाली गई।

थाना किलियांवाली के प्रभारी मनिन्द्र सिंह ने बताया कि सचिव मार्केट कमेटी मलोट की शिकायत पर गुरजंट सिंह बराड़ व अनुराग अग्रवाल के खिलाफ 353, 183, 506, 420 व 120-बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरजंट बराड़ को गिरफ्तार करके शुक्रवार को गिदड़बाहा अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। अनुराग अग्रवाल की गिरफ्तारी बाकी है

मुझे राजनैतिक रंजिश के अंतर्गत फंसाया गया: गुरजंट कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन मंडी किलियांवाली के अध्यक्ष गुरजंट सिंह बराड़ ने कहा कि इस धान के साथ कोई संबंध होने से इन्कार करते हुए कहा कि उसको उक्त धान के बारे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सियासी द्वेष के चलते उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। आढ़तियों ने एसोसिएशन भंग करके पांच सदस्यीय कमेटी बनाई




Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page