रिसालिया खेड़ा में लड़की छेड़छाड़ केस में चली गोलियां ताऊ ने बंदूक से किए फायर
- News Team Live
- Aug 11, 2023
- 2 min read

हरियाणा के सिरसा के गांव रिसालिया खेड़ा में बीती रात लड़की से छेड़छाड़ का मामला तुल पकड़ गया। आरोपी युवक ने घर का दरवाजा खटखटाया तो परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि युवक के ताऊ ने बंदूक से फायर किए। लड़की के परिजनों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव रिसालिया खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के साथ 6 महीने से छेड़खानी करता आ रहा है। इस बारे में उसके घर जाकर परिजनों को बता दिया गया था, परंतु इसके बावजूद भी लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।उसने बताया कि शुक्रवार रात को युवक अपने दोस्तों को साथ लेकर लड़की के घर पहुंच गया। घर पर दस्तक दे दी। वहीं परिजनों ने लड़के को पिस्टल सहित पकड़ कर घर में बंदी बना लिया। इसकी सूचना पाकर लड़के का ताऊ श्रवण हाथ में बंदूक लहलहाते हुए लड़की के घर पहुंच गया और फायर किए। लड़की के परिवार का एक सदस्य गोली लगने से बाल-बाल बचा। लड़की के परिजनों ने श्रवण कुमार को बंदूक सहित पकड़कर अपने घर में बंदी बना लिया वहीं 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदी बनाए गए युवकों व वारदात में प्रयोग किए गए असले को जब्त किया। वही एसएचओ की टीम,गोरीवाला चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वही देर रात्रि लड़की के परिजनों ने गोरीवाला चौकी में जाकर अपनी लिखित में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं एसएचओ सदर से बात की गई तो सतवीर सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपित लड़के वीरेंद्र पर छेड़खानी,आर्म्स एक्ट, 324, 147,149, 354b, 354, 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।






Comments