Breaking News
top of page

घर में घुसकर मां-बेटी के कपड़े फाड़े, एक नामजद


ree

हिसार


तोशाम रोड के एक गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और उसके व उसकी बेटी के कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में सुरेन्द्र नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ree

महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि शनिवार रात 10.30 बजे वह और उसकी बेटी घर में खाना खा रहे थे। तभी गांव का सुरेन्द्र हमारे घर में घुस आया। वह शराब के नशे में धुत था। वह मेरे साथ छेडख़ानी करने लगा और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरी बेटी बीचबचाव करने आई तो व्यक्ति ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हमने जोर से शोर मचाया तो बाहर गया मेरा पति व देवर आ गए। सुरेन्द्र ने उन दोनों के साथ हाथापाई की। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का केस दर्ज किया है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

NEWS TEAM LIVE

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Vickey sirswal 8950062155 Sandeep Kumar 9872914246

Mandi Dabwali, Haryana, India

©2022-2024 by www.newsteamlive.in reserved all copyrights

bottom of page